
कर्नाटक चुनाव में रैलियों के अलावा सोशल मीडिया पर भी पार्टियों के बीच वार-पलटवार चल रहा है। बेंगलुरु में भाजपा और कांग्रेस के वॉर रूम में तैनात टीमें एक-दूसरे को हर बात का जवाब दे रही हैं। चाहे वो नेताओं के बयान हों या फिर सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर, मीम, कॉर्टून या वीडियो हो। रविवार को सिद्धारमैया की टीम ने मोदी के ट्रिपल पी (पुंड्डुचेरी, पंजाब, परिवार कांग्रेस) के जवाब में भाजपा को ट्रिपल पी (प्रिजन, प्राइज राइज और पकौड़ा पार्टी) बताया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2roQFpi
0 comments:
Post a Comment