
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अब तक खेले गए 39 मुकाबलों में कई खिलाड़ी अपना जलवा दिखा चुके हैं। इनमें 2.2 करोड़ रुपये में बिके अंबाती रायुडू और 2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा बने क्रिस गेल भी शामिल हैं। बता दें कि आईपीएल नीलामी के तीसरे यानी आखिरी दिन किंग्ल इलेवन पंजाब ने गेल के लिए उनके बेस प्राइस के बराबर ही बोली लगाई थी। आईपीएल में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि वे इस सीजन में फ्लाप रहे, लेकिन अन्य कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजीस ने अच्छी खासी रकम खर्च की, तो उन्होंने भी टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित किया। इनमें सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान, शेन वाटसन और सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ी हैं। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर का भी अब तक का प्रदर्शन शानदार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KKRoKo
0 comments:
Post a Comment