
इच्छामृत्यु के लिए ऑस्ट्रेलिया से स्विट्जरलैंड पहुंचे 104 साल के साइंटिस्ट डेविड गुडऑल को बासेल के एक क्लीनिक में जहरीले ड्रग्स दिए गए। यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) का समर्थन करने वाली स्विस संस्था एग्जिट इंटरनेशनल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। संस्था के बयान के मुताबिक, गुडऑल ने गाना सुनते हुए मौत को गले लगाया। इसके बोल थे ‘ओड टू जॉय।’ बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के रहने वाले गुडऑल बॉटनी और इकोलॉजी के नामी साइंटिस्ट थे। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, लेकिन वे सम्मानजनक मौत चाहते थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ivmebr
0 comments:
Post a Comment