
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। 128 रन के टारगेट को चेन्नई ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 32 और एमएस धोनी ने 31 रन बनाए। इससे पहले धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 53 और टिम साउदी ने 36 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wllkJA
0 comments:
Post a Comment