
एक्टर श्रेयस तलपड़े शादी के 14 साल बाद पापा बने हैं। उनके घर सरोगेसी के जरिए बेटी हुई है। बेटी का जन्म 4 मई को हुआ। श्रेयस और उनकी वाइफ दीप्ति बेटी आने से बेहद खुश हैं। बता दें कि श्रेयस ने दीप्ति से 2004 में शादी की थी। रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने बच्चे के जन्म को लेकर 10-12 मई की डेट दी थी। उन्होंने हांगकांग में हॉलिडे एन्जॉय करने का प्लान बना लिया था, लेकिन बेटी का जन्म पहले ही हो गया तो उन्होंने हॉलिडे कैंसिल किया और बेटी के साथ वक्त बिताने का फैसला किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment