
कर्नाटक में मोदी गुरुवार को कलबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरु में 3 रैलियां करेंगे। इस दौरान मोदी 47 सीटों को कवर करेंगे। इसके साथ ही कर्नाटक में प्रधानमंत्री की रैलियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले शेडयूल में उन्हें 15 जगह जनसभाओं को संबोधित करना था। अब 6 और रैलियां बढ़ा दी गई हैं। यानी मोदी अब कुल 21 रैलियां करेंगे। इसकी वजह स्थानीय नेताओं की मांग बताई जा रही है। इनका कहना है कि मोदी की 1 मई को हुई 3 रैलियों से माहौल बदला है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और 16 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HOxJau
0 comments:
Post a Comment