
IPL टूर्नामेंट के 34वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने फास्ट बैटिंग करते हुए 15 बॉल पर 24* रन बनाए। जिसमें उन्होंने 1 चौका और 2 सिक्स भी लगाए। अपनी इस इनिंग के दौरान वे टी20 फॉर्मेट (सभी तरह के टी20 मैच) में 300 सिक्स लगाने वाले पहले इंडियन बैट्समैन भी बन गए। ये अचीवमेंट उन्होंने मैच में पहला सिक्स लगाते हुए हासिल किया। हालांकि इस मामले में दुनिया में ओवरऑल वे सातवीं पोजिशन पर ही हैं। लिस्ट में पहली पोजिशन पर वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बैट्समैन क्रिस गेल हैं। जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 344 सिक्स मारे हैं। यहां हम आपको भारत से टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैट्समैन बता रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FMyr62
0 comments:
Post a Comment