
ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का थिएट्रिकल ट्रेलर 5 मई को लॉन्च होगा। हालांकि, अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि इसे डिजिटली लॉन्च किया जाएगा या इवेंट में। सूत्रों की मानें तो, फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान के एक्शन सीन्स की भरमार होगी। ढाई मिनट के इस ट्रेलर में कार चेजिंग सीन और कॉम्बैट सीन्स भी होंगे। डायरेक्टर रेमो डिसूजा की इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम भी होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment