
काबुल. आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों ने सुनियोजित तरीके से यहां के पुलिस स्टेशनों पर बुधवार को हमले किए। इन हमलों में कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। दोपहर को यहां एक धमाका हुआ और इसके बाद ही पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की आवाज सुनी गई। तालिबान और इस्लामिक स्टेट के संगठनों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। लेकिन, अफगान अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। गृहमंत्री वैस बरमाक ने कहा कि जिस सड़क पर हमला हुआ, उस पर एक ट्रैवल एजेंसी का ऑफिस भी है और यहां 300 लोग जमा थे। अगर पुलिस ने आतंकियों को यहां पहुंचने से ना रोका होता तो हालात भयानक होते।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I2ZxMv
0 comments:
Post a Comment