
सोनम कपूर की मेंहदी और संगीत की रस्में 7 और 8 मई को मुंबई में उनके आलीशान बंगले और फाइव स्टार होटल में होंगी। वहीं सूत्रों की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंडस्टैंड स्थित शानदार बंगले में पूरी होगी। गणेश जी की मूर्ति से सजे मंदिर वाला यह बंगला शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बेहद नजदीक है। 26 बैंडस्टैंड रोड पर स्थित इस बंगले का नाम रॉकडेल है, जो कि बेहद खूबसूरत है। यह बंगला मुंबई की सबसे महंगी जगहों में से एक जगह पर स्थित है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment