Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Wednesday, 16 May 2018

कर्नाटक में भाजपा बहुमत से 8 सीटें दूर, येदियुरप्पा के बाद जेडीएस ने भी दावा पेश किया

कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी सरकार बनाने की दौड़ में कांग्रेस से पिछड़ गई। मंगलवार को रुझानों में काफी देर तक भाजपा ही बहुमत के आसपास थी। लेकिन, दोपहर बाद वह 104 सीटों पर ठहर गई। बहुमत से भाजपा के 8 सीटें दूर रहने का फायदा कांग्रेस ने उठाया। उसने गोवा-मेघालय का सबक याद रखा, जहां वह सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई थी। कांग्रेस ने 78 सीटों के बावजूद फुर्ती दिखाते हुए 38 सीटों वाले जनता दल सेक्युलर को समर्थन का एलान कर दिया। अचानक बदली स्थिति के बावजूद येदियुरप्पा ने कहा कि सौ फीसदी भाजपा ही सरकार बनाएगी। येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके महज 15 मिनट के बाद येदियुरप्पा और कुमारस्वामी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि 14 साल पहले 2004 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। तब भाजपा को 79, कांग्रेस को 65 और जेडीएस को 58 सीटें मिली थीं। इसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी जो 20 ही महीने चल पाई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kog2iW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog