
गजल गायक पंकज उधास आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 17 मई, 1951 को जेतपुर, गुजरात में एक जमींदार परिवार में हुआ था। पंकज ने गजल की दुनिया में खूब नाम कमाया है, वहीं उनकी लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बात 70 के दशक की है। पंकज ने अपने पड़ोसी के घर में फरीदा (जो अब उनकी वाइफ हैं) को देखा था और देखते ही वे उनको दिल दे बैठे थे। पड़ोसी ने ही पंकज और फरीदा की मुलाकात करवाई थी। इस वक्त पंकज ग्रैजुएशन कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं। दोनों में दोस्ती हुई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment