
शॉटगन के नाम से फेमस एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने नेशनल अवॉर्ड कॉन्ट्रोवर्सी पर दुख जाहिर किया है। उनका कहना है कि जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। गौरतलब है कि गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 65वें नेशनल अवॉर्ड का वितरण किया गया। वैसे तो ये अवॉर्ड्स राष्ट्रपति के हाथों दिए जाते हैं। लेकिन इस बार पहले ही यह अनाउंसमेंट किया गया कि राष्ट्रपति सिर्फ 11 लोगों को अवॉर्ड देंगे, जबकि बाकी लोगों को सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन सिंह राठौर के हाथों यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment