
हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण ढहाने गई असिस्टेंट टाउन प्लानर शैलबाला शर्मा की हत्या के आरोपी को गुरुवार शाम मथुरा से गिरफ्तार किया गया। यहां लाने के बाद उसने पुलिस को बताया- मेरी मां ने पैर छूकर राहत की अपील की थी, लेकिन अफसर नहीं मानी, फिर मैंने गोली मार दी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कसौली पुलिस ने आरोपी विजय ठाकुर के बारे में सूचना देने के लिए 1 लाख रुपए के ईनाम का एलान किया था। शैलबाला टीम के साथ 1 मई को गेस्ट हाउस के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान मालिक विजय ठाकुर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jpEeGb
0 comments:
Post a Comment