
एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को शादी करने जा रही हैं। सोनम की संगीत सेरेमनी सोमवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हो रही है। संगीत सेरेमनी में शामिल होने कई सेलेब्स पहुंचे हैं। संगीत सेरेमनी के लिए सोनम का लुक सामने आया है, जिसमें वे ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में गॉर्जियस लुक में नजर आ रही है। उन्होंने हैवी चोली वाला लहंगा पहना है और इसके साथ बड़े झुमके और चोकर नेकलेस कैरी किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment