
अमेरिका में दो महीने पहले एक हादसे में 13 साल का लड़का ट्रेंडन मैककिनले जख्मी हो गया। इस हादसे में उसके सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया था। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई और कोमा में चला गया। दो महीने से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था। उसे डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। जब उसकी मां जेनिफर को बेटे के ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं बची तो उसने बेटे के अंगदान का फैसला किया, ताकि दूसरे बच्चों को जीवन मिल सके। पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटने से एक दिन पहले बच्चे ने आंखें खोल लीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I6zeAQ
0 comments:
Post a Comment