
IPL 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना अगला मैच 5 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली SRH ने अपना पिछला मैच 29 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेला था। इसके बाद अगले मैच में 6 दिन का वक्त देखते हुए टीम के कई प्लेयर्स अपने-अपने काम से निकल गए थे। हालांकि अब वे आगे के सफर के लिए हैदराबाद पहुंच टीम के साथ जुड़ गए हैं। SRH टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और रिद्धिमान साहा समेत टीम के कई प्लेयर्स के एयरपोर्ट पहुंचने के फोटो शेयर किए हैं। जिनमें प्लेयर्स वाइफ के साथ दिख रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HLX5FH
0 comments:
Post a Comment