
इंदौर में खेले गए आईपीएल के 48वें मैच में किंग्स इलेवन के प्लेयर एंड्रयू टाय की चीटिंग पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भड़क उठे। पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की टीम के हालत बेहद खराब रही। 13वें ओवर में उमेश यादव की चौथी बॉल को पुल करने की कोशिश में एंड्रयू के बैट से ऐज लगी और पार्थिव पटेल ने इसे लपक लिया। अंपायर ने सोच विचार कर एंड्रयू को आउट करार दिया, जो सही निर्णय था। हालांकि, एंड्रयू ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए डीआरएस का इशारा कर दिया। लेकिन जब उन्होंने बाकी प्लेयर्स का रिएक्शन देखा, तो वे डीआरएस से मुकर गए और खुद को आउट मानते हुए बाहर जाने लगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wOMJnR
0 comments:
Post a Comment