
आमिर खान सालभर से फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी तकरीबन पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर साल में सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। उनके पास फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के अलावा फिलहाल कोई और प्रोजेक्ट नहीं है। इसलिए उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने का प्लान बनाया है। सोर्स का कहना है कि आमिर ने फिल्म की शूटिंग तकरीबन पूरी कर ली है। फिल्म की क्रू पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा करने में बिजी है और स्टारकास्ट डबिंग कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment