
यहां बुधवार तड़के हल्की बारिश हुई और धूलभरी आंधी चली, जिससे कई पेड़ गिर गए। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के 6 जिलों में हल्की बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। जींद, रोहतक, पानीपत, अलवर, बागपत, मेरठ और अलीगढ़ के लिए यह चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले शनिवार शाम को आए तूफान ने देश के उत्तर से लेकर दक्षिणी और पूर्व से लेकर पश्चिमी हिस्सों में तबाही मचाई थी। इससे हुए हादसों में छह राज्यों में 70 लोग मारे गए थे। सबसे ज्यादा 51 मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Imn9rl
0 comments:
Post a Comment