
कान्स फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आ रही हैं। सोमवार को कान्स के रेड कारपेट पर हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट वॉक करती नजर आईं। इस दौरान वे कॉपर शेड में शिमर ड्रेस पहने हुई थी। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने ब्लैक हील्स भी पहन रखी थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने रेड कारपेट पर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए। दरअसल, रेड कारपेट पर वॉक करते समय उन्होंने फोटोग्राफर्स को कुछ पोज दिए और फिर अपने फुटवेयर उतारकर नंगे पैर ही रेड कारपेट पर चलने लगी। दरअसल, रेड कारपेट पर वॉक करते समय उन्होंने फोटोग्राफर्स को कुछ पोज दिए और फिर अपने फुटवेयर उतारकर नंगे पैर ही रेड कारपेट पर चलने लगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment