
श्रीदेवी की मौत के मामले में जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। ये याचिका फिल्ममेकर सुनील की ओर से दायर की गई थी। सुनील का आरोप था कि दुबई में श्रीदेवी की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। इस पर जांच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं दे सकते, क्योंकि इस घटना की जांच भारत और दुबई के अधिकारी पहले ही कर चुके हैं। इससे पहले भी श्रीदेवी की मौत से जुड़ी दो याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rz9Opn
0 comments:
Post a Comment