
एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को शादी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (6 मई) को सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन अनिल कपूर के घर पर किया जा रहा है। मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में सोनम अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में आनंद आहूजा मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। वहीं, एक और वीडियो में सोनम की छोटी बहन रिया भी अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही है। मेहंदी लगवाते समय सोनम ने पीच, पर्पल और गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment