Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Tuesday, 8 May 2018

ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पत्र लिखकर बताया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से स्पष्ट कर दिया है कि टीम इंडिया उसके यहां डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलेगी। इस साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दूधिया रोशनी (फ्लड लाइट) में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच के आयोजन के लिए जोर दे रहा है। दरअसल, पिछले कुछ साल से ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली टीमें वहां डे-नाइट मैच खेलती रही हैं। यही वजह है कि वह चाहता है कि एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर तक होने वाला टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाए। हालांकि बीसीसीआई का स्पष्ट कहना है कि वह लाल गेंद के परंपरागत मैचों से अभी नहीं हटेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IkReuE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog