
ब्रिटेन के मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय मूल की महिला उद्यमी गीता मोढा ने यहां से अमीरात एयरलाइंस के विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। वह दुबई होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच भी गई। दिल्ली में पता चला कि उसने अपनी जगह पति के पासपोर्ट पर यात्रा की है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को वापस मैनचेस्टर डिपोर्ट कर दिया। एमीरात एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I96r1P
0 comments:
Post a Comment