
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सबसे पहले चित्रदुर्ग में सभा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो दिल और न ही दलितों की परवाह करती है, उसे सिर्फ डील की चिंता की चिंता रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ये भी नहीं पता कि किसे याद रखना है और किसका उत्सव मनाना है। वे तो सुल्तानों की जयंती मनाने में लगे रहते हैं। मोदी कर्नाटक में रविवार को रायचूर, जमखंडी और हुबली में भी सभाएं करेंगे। बता दें कि मोदी कर्नाटक में 21 सभाएं करेंगे। राज्य में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 15 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HRtNty
0 comments:
Post a Comment