Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Sunday, 13 May 2018

आईएसआईएस की हार के बाद इराक में पहले आम चुनाव, बुश पर जूते फेंकने वाला शख्स भी मैदान में

बगदाद. इराक में आईएसआईएस की हार के ठीक एक साल बाद पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं। 329 सीटों वाली संसद के लिए इस बार करीब 7 हजार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे प्रचलित नाम 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅर्ज बुश पर जूते फेंकने वाले इराकी पत्रकार मुंतजर अल-जैदी का है। इराक में ही 9 महीने जेल की सजा काटने के बाद जैदी अब सांसद बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने सरकार में बड़ा पद हासिल करने की भी मंशा जताई है। जैदी के मुताबिक, अगर वे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनते हैं तो भारत के साथ संबंध बेहतर करना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए जैदी ने कहा कि वे दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं और उम्मीद है कि वे अपने देश को सफलता की ओर ले जाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KdHK1O
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog