
एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को शादी करने जा रही हैं। सोनम की संगीत सेरेमनी सोमवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हो रही है। संगीत सेरेमनी में शामिल होने कई सेलेब्स पहुंचे हैं। इसी बीच गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची। रेखा, सेरेमनी में दुल्हन की सजकर पहुंची। उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा, मांग टीका, बालों में गजरा लगा रखा। ओवरऑल उनका लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment