
एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया की सीक्रेट वेडिंग से फैन्स ही नहीं उनके दोस्त और कई सिलेब्रिटीज भी हैरान हैं। दोनों की शादी बेहद ही प्राइवेट सेरेमनी में दिल्ली में हुई। खुद नेहा ने अपने फैन्स को एक ट्वीट कर ये जानकारी दी। जिसके बाद उनके दोस्तों, सिलेब्रिटीज और फैन्स ने शॉकिंग रिएक्शन दिए। सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर अंशुमन खुराना ने नेहा धूपिया के ट्विटपर पोस्ट कर कमेंट किया, क्या??? दो बेस्ट फ्रेंड्स। दोनों ने भाग कर शादी कर ली क्या? हमें बुलाया भी नहीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment