
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की डेट कन्फर्म हो गई है। सोनम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को शादी कर रही है। इन दिनों सोनम के घर उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अनिल कपूर का घर दुल्हन की तरह सजा गया है। शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए पिछले दिनों सोनम की मॉम सुनीता कपूर घर के बाहर नजर आई थीं। जैसे-जैसे शादी के दिन करीब आ रहे हैं शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अर्जुन कपूर भी चाचा अनिल के घर शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने पहुंचे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment