
एक्ट्रेस सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन रविवार को पापा अनिल कपूर के बंगले पर किया गया। मेहंदी सेरेमनी में कपूर खानदान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। मेहंदी सेरेमनी के दौरान अनिल कपूर के घर की कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में जाह्नवी और खुशी कपूर का गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। वहीं, सोनम कपूर मंगेतर आनंद आहुजा के साथ पोज देती दिख रही है। इनके अलावा रानी मुखर्जी, सिद्धांत कपूर, अर्जुन कपूर, बेटे के साथ संजय कपूर, करन जौहर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर सहित कई सेलेब्स स्पॉट हुए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment