
IPL के 43वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 246 रन का टारगेट दिया है। होल्कर स्टेडियम में हो रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 245 रन बनाए। यह IPL-11 का सबसे बड़ा स्कोर है, वहीं ओवरऑल IPL हिस्ट्री का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 75 रन (36 बॉल) बनाए। ये उनके आईपीएल करियर की तीसरी और इस सीजन की दूसरी फिफ्टी रही। उनके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक रहे, जिन्होंने 23 बॉल पर 50 रन की इनिंग खेली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IfMPWL
0 comments:
Post a Comment