
आईपीएल 11 के 35वें मैच में आज धोनी की CSK का मैच विराट कोहली की RCB से होने जा रहा है। इस मैच का सबको इंतजार रहता है। एक टीम इंडिया का वर्तमान कप्तान है तो दूसरा पूर्व कप्तान। धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है तो विराट को एग्रेसिव कैप्टन का तमगा हासिल है। कुल मिलाकर यह मैच दोनों टीम के लिए बड़ा है। इसकी वजह ये है कि चेन्नई टॉपर की पोजीशन फिर हासिल करना चाहेगी वहीं विराट की चिंता ये है कि क्या वो प्लेऑफ में टीम को ले जा पाएंगे। बता दें कि आरसीबी अब तक आईपीएल जीत पाने में कामयाब नहीं हो पाई है। वहीं, धोनी सीएसके को दो बार ट्रॉफी उठवा चुके हैं। हम यहां आपको इस मैच की तमाम जानकारी दे रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kxysyp
0 comments:
Post a Comment