
यहां के दर्शकों को आज क्रिस गेल और रोहित शर्मा की बैटिंग का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। गेल के साथ पंजाब की टीम में खतरनाक लोकेश राहुल भी हैं। राहुल और गेल का हिसाब अगर मुंबई कर पाई तो उनके पीछे करुण नायर भी हैं। पंजाब की टीम के टॉप 4 बैट्समैन गजब के फॉर्म में हैं। वहीं, रोहित की टीम भले ही प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हो लेकिन वो घायल शेर की तरह कभी भी पलटवार कर सकती है। इस टीम के पास मयंक मार्कंडेय जैसा शानदार लेग स्पिनर है। बहरहाल हम आपको इस मैच की लाइव कवरेज से जुड़ी तमाम जानकारी दे रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FGUuLq
0 comments:
Post a Comment