
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का मामला तकरीबन खात्मे की कगार पर है। लेकिन, आज वो सम्मान बचाने के लिए अपने घर में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला करने वाली है। मैच रात 8 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है। राजस्थान को लगातार तीन मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। एक दिन पहले ही इसी टीम को इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 विकेट से करारी हार का स्वाद चखाया था। राजस्थान रॉयल्स की दिक्कत ये है कि ना तो उनके बॉलर चल रहे हैं और ना बैट्समैन।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2I5Skr1
0 comments:
Post a Comment