
आईपीएल 11 का कारवां अब मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ चला है। यहां के इंदौर शहर के होल्कर स्टेडियम में रविचंद्रन अश्विन की किंग्स इलेवन पंजाब शुक्रवार को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का मुकाबला करेगी। होल्कर स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब का दूसरा होम ग्राउंड भी है। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब को करीब एक हफ्ते का आराम मिला है और इसकी वजह से उसके प्लेयर मैच के लिए अलग-अलग शहरों से यहां पहुंचे। क्रिस गेल तो सीधे केरल से इंदौर पहुंचे। टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग भी पहुंच चुके हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच बहुत ज्यादा उम्मीदों वाला नहीं हो सकता। क्योंकि, अब ये करीब-करीब तय है कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में नहीं आ सकेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HNv2db
0 comments:
Post a Comment