
IPL 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना अगला मैच 4 मई को इंदौर में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के लिए पंजाब के प्लेयर्स इंदौर पहुंच चुके हैं। इस टीम ने अपना पिछला मैच 26 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। दोनों मैचों के बीच एक हफ्ते का गेप था, जिसके चलते पंजाब के प्लेयर्स ने ये खाली वक्त फैमिली के साथ मौज-मस्ती और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए बिताया। इस दौरान टीम के विस्फोटक बैट्समैन क्रिस गेल फैमिली के साथ केरल घूमकर आ गए। उनके साथ उनकी पार्टनर नताशा बैरिज, बेटी क्रिसलीना और सास भी थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HIkaxb
0 comments:
Post a Comment