
IPL 2018 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। शनिवार रात को हुए मैच में SRH को जीत के लिए 164 रन का टारगेट मिला था, जवाब में उसने 19.5 ओवर में इतने रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में अपनी टीम को चीयर करने के लिए हैदराबाद के कई प्लेयर्स की वाइफ भी स्टेडियम पहुंची थीं। इस दौरान शिखर धवन की पत्नी आएशा, भुवनेश्वर कुमार की वाइफ नुपूर, युसूफ पठान की वाइफ आफरीन और सचिन की वाइफ एना मैच को एन्जॉय करती दिखीं। आएशा और नुपूर ने एना के बेटे को खिलाया भी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HQI6P7
0 comments:
Post a Comment