
IPL के इस सीजन के 42वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 187 रन बनाए। इस दौरान टीम के विस्फोटक बैट्समैन ऋषभ पंत ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 128* रन बनाए। 63 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 15 चौके और 7 सिक्स भी लगाए। इस मैच में इतने रन बनाते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। वे टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए है और ओरेंज कैप उनके पास आ गई। पंत इस सीजन के 11 मैचों में 521 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल (10 मैच 471 रन) को पीछे छोड़ा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wv8icI
0 comments:
Post a Comment