
IPL के 42वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी नौवीं जीत दर्ज की। मैच में जीत के लिए हैदराबाद को 188 रन का टारगेट मिला था, जवाब में उसने 191/1 रन बनाकर मैच जीत लिया। भले ही दिल्ली की टीम ये मैच हार गई हो लेकिन उसकी ओर से विस्फोटक बैट्समैन ऋषभ पंत ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए मैच में सेन्चुरी लगाई। पंत ने 63 बॉल पर नॉट आउट 128 रन बनाए। अपनी इनिंग में उन्होंने 15 चौके और 7 सिक्स भी लगाए। वे टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन भी बन गए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप भी उनके पास है। पंत इस सीजन के 11 मैचों में 521 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल (10 मैच 471 रन) को पीछे छोड़ा। पंत की इस जबरदस्त इनिंग के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त तारीफ होने लगी। फैन्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करते हुए उन्हें बेहतरीन बैट्समैन बताया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jPanao
0 comments:
Post a Comment