
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 24% वोट डाले गए। दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। वोटिंग शुरू होते ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा के शिकारीपुरा में तो केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तूर में वोट डाला। येदियुरप्पा ने भाजपा को 140 से 145 सीटें मिलने का दावा किया। सुबह-सुबह वोट डालने वालों में चुनाव आयोग के ब्रांड एम्बेसडर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी शामिल थे। सिद्धगंगा मठ के प्रमुख 111 साल के श्री शिवकुमार स्वामी ने तुमकुर में अपने अनुयायियों के साथ वोट डाला। राज्य में चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IxZ6Jr
0 comments:
Post a Comment