
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 24% वोट डाले गए। दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। वोटिंग शुरू होते ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा के शिकारीपुरा में तो केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तूर में वोट डाला। येदियुरप्पा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि 'हमें 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। मैं 17 मई को सरकार बनाने जा रहा हूं।' जेडीएस के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने हासन जिले के होलेनरसपुरा में वोट डाला। इससे पहले वे जिले के प्रचीन श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। राज्य में चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wB95c3
0 comments:
Post a Comment