
इसे आप बीजेपी की सियासी समझ कह सकते हैं। एक तरफ कर्नाटक की जनता वोट कर रही है और उसी समय टीवी चैनलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लाइव आ रही हैं। तस्वीरें जिसमें नरेंद्र मोदी नेपाल के मुक्तिनाथ धाम और पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करते हुए दिख रहे हैं। सियासी पंडित सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये टाइमिंग सोच समझ कर तय की गई है। दरअसल इस बार कर्नाटक चुनाव का ऐलान होने से ऐन पहले लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने की पहल कर कांग्रेस ने कर दी। ये एक बड़ी सियासी चाल थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rBnuzi
0 comments:
Post a Comment