
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में 4 दिन बाकी है। सोनम दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंधेगी। बी टाउन में इन दिनों हर तरफ सिर्फ सोनम कपूर की शादी की चर्चा हैं। वहीं, सोनम के घर पर भी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इतना ही नहीं भाई-बहनों के बीच मस्ती-मजाक भी चल रहा है। बीती रात यानी बुधवार को अर्जुन, चाचा अनिल कपूर के घर गए थे। इसी बीच वे सोनम से मजाक करते नजर आए, जिसका वीडियो सामने आया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment