
करीना कपूर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो बुधवार को हुए सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन के दौरान के हैं। करीना यहां पहुंची तो हसबैंड सैफ अली खान के साथ थीं। लेकिन डांस फ्लोर पर उन्हें सहेलियों स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ देखा गया। उनके हाथ में ड्रिंक का गिलास भी नजर आया। करीना ने दोस्तों के साथ 'बद्री की दुल्हनिया' और 'ओले-ओले' जैसे सॉन्ग पर डांस किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर
0 comments:
Post a Comment