
विश्व कप के ग्रुप सी में गुरुवार को फ्रांस ने पेरू को 1-0 से हरा दिया। उसने प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, मैच हारने के कारण पेरू की प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो गईं। पेरू की टीम 36 साल बाद विश्व कप खेलने उतरी थी। फ्रांस की ओर से 34वें मिनट में 19 साल के एम्बाप्पे ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। एम्बाप्पे से पहले फ्रांस की ओर से सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड डेविड ट्रेजेगुएट (20 साल 246 दिन) के नाम था। फ्रांस ने 1998 में विश्व कप जीता था। एम्बाप्पे ऐसे खिलाड़ी भी बने जिसने फ्रांस की उस जीत के बाद जन्म लिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tqX2t1
0 comments:
Post a Comment