
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव में शामिल हुए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी पर साधुओं ने चिंता जाहिर की। इसके बाद योगी ने कहा कि संत समाज को कुछ दिन और धैर्य रखना है। भगवान राम की कृपा होगी तो मंदिर जरूर बनेगा। हमें संवैधानिक दायरे में रहकर काम करना होगा। भगवान राम अयोध्या के प्रतीक और साधु-संत उनके प्रतिनिधि हैं। इसलिए मर्यादा में रहकर समाधान निकालना होगा। योगी करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में छठी बार अयोध्या पहुंचे हैं। हालांकि, इस बार उनका रामलला के दर्शन का कार्यक्रम नहीं था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KjO08F
0 comments:
Post a Comment