
स्पार्टक स्टेडियम में ग्रुप एच के दूसरे मैच में सेनेगल ने पोलैंड के थियागो चिओनेक के आत्मघाती गोल से हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के 38वें मिनट में साने के पास पर इद्रिसा गुएई ने गोलपोस्ट की तरफ शॉट मारा जो पोलैंड के चिओनेक के पैर से लगकर गोल में तब्दील हो गया। ये इस टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में चौथा आत्मघाती गोल है। इससे पहले 2010 विश्व कप में हुए 64 मैच में 4 आत्मघाती गोल हुए थे। पोलैंड के रॉबर्ट लेवेंदोस्की और सेनेगल के सादियो माने अपनी-अपनी टीमों के स्ट्राइकर होने के साथ-साथ कप्तान भी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K3abTz
0 comments:
Post a Comment