Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Wednesday, 27 June 2018

LIVE हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी: पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त, भारत के खिलाफ स्कोर 2-1

हॉकी चैम्पियंस ट्राफी में बुधवार को चल रहे मैच में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया के लिए छठे मिनट में लैकलन शॉर्प ने गोल किया। 11वें मिनट में भारत की ओर से वरुण कुमार ने एसवी सुनील के पास पर गेंद को ऑस्ट्रेलिया के गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और टीम को बराबरी दिलाई। हालांकि पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले 14वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। टॉम क्रेग ने इसे गोल में बदल कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में फिर आगे कर दिया। इस गोल को बचाने के लिए भारतीय कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बहुत कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। उसने पाकिस्तान को 4-0 और अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2 में से एक मैच जीता, जबकि एक ड्रॉ कराया। उसने बेल्जियम के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला और पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lByr17
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog