Find trending news, Grab latest news on trending and viral on social media, Breaking News, Latest News and Current News from FOXNews.com. Breaking news and video.

Thursday, 21 June 2018

LIVE: जेडिनाक ने पेनल्टी से 39वें मिनट में किया गोल, हाफटाइम तक ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क 1-1 की बराबरी पर

विश्व कप में गुरुवार ग्रुप सी के मैच में हाफटाइम तक डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं। डेनमार्क के क्रिश्चियन एरिक्सन ने 7वें मिनट में गोल किया। एरिक्सन ने जोर्गेनसन से मिले पास पर बाएं पैर से शॉट मारकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। 36वें मिनट में डेनमार्क के पॉल्सन के हाथ पर गेंद लगी। रेफरी ने 37वें मिनट में वीएआर की मदद से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में पेनल्टी दे दी और पॉल्सन को यलो कार्ड दिखाया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जेडिनाक ने 39वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। जेडिनाक का विश्व कप में यह तीसरा और अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30वां गोल है। मैच के पहले ही मिनट में डेनमार्क को फ्री किक मिली थी, लेकिन साइमन जाएर उसे गोल में नहीं बदल पाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MIoMCx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

Arsip Blog